फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्य स्नान आज, 25 लाख से ज्यादा पहुंचे श्रद्धालु

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्य स्नान आज, 25 लाख से ज्यादा पहुंचे श्रद्धालु
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। कार्तिक पूर्णिमा स्नान को लेकर गंगानगरी में 25 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने पड़ाव डाल दिया है। सोमवार को दीपदान पर्व पर श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। सड़क पर वाहनों के दबाव बढ़ने के चलते हाईवे पर जाम लग गया। लाखों श्रद्धालुओं को गंगा मेले तक पैदल सफर करना पड़ा।
विज्ञापन

गढ़ खादर क्षेत्र में लगने वाले पौराणिक कार्तिक पूर्णिमा मेले में सोमवार की शाम को दीपदान पर्व पर 25 लाख से अधिक श्रद्धालु पड़ाव डाल चुके हैं, वहीं कार्तिक पूर्णिमा के स्नान के लिए श्रद्धालुओं का आगमन जारी है। मेले में लगातार श्रद्धालुओं का आगमन होने से भीड़ के साथ ही रौनक भी बढ़ती जा रही है। गंगा में स्नान के दौरान अठखेलियां करते हुए लाखों श्रद्धालु गंगा मैय्या के जयघोष कर रहे हैं। वहीं गंगा तट पर पूजा-अर्चना के साथ ही भगवान सत्यनारायण की कथा भी सुन रहे हैं। जिससे कार्तिक पूर्णिमा मेला स्थल का वातावरण भक्तिमय प्रतीत हो रहा है। दीपदान पर्व के चलते गढ़-चौपला समेत अन्य संपर्क मार्गों से लेकर गंगा खादर मेले तक वाहनों का दबाव बढ़ने के कारण श्रद्धालुओं को मजबूरन पैदल जाना पड़ा। श्रद्धालुओँ की भीड़ इतनी अधिक थी कि सोमवार दोपहर बाद से ही वाहन रेंगने शुरू हो गए। हाईवे पर वाहनों का लंबा जाम लग गया। दस मिनट का सफर घंटों में पूरा हो पाया। जिससे श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें