फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज के अनेक लापरवाह कर्मचारियों पर गरिगी गाज

विज्ञापन
विज्ञापन
रोडवेज के लापरवाह कर्मचारियों पर गिरेगी गाज
विज्ञापन

हापुड़। रोडवेज की बसों में तैनात कई लापरवाह कर्मचारियों की सेवा समाप्त करने की तैयारी की जा रही है। मुख्यालय से आदेश के बाद महीने में 10 दिन से कम ड्यूटी करने वाले कर्मियों की सूची लगभग तैयार हो चुकी है। जल्द ही अधिकारी इन कर्मियों को बाहर का रास्ता दिखाने का दावा कर रहे हैं।
मुख्यालय से आदेश है कि परिवहन निगम में महीने में 10 दिन से कम ड्यूटी करने वाले कर्मचारियों को बाहर किया जाए। इस संबंध में स्थानीय डिपो के एआरएम ने भी सभी कर्मचारियों को निर्देशित किया था। लेकिन त्योहारी सीजन में अभी भी लापरवाह कर्मचारियों का वही रवैया बरकरार है। जब उनका मन चाहता है तो वह ड्यूटी करते हैं अन्यथा नहीं करते।
विज्ञापन

ऐसे में बसों का संचालन तो डगमगाता है, साथ ही यात्रियों को परेशानी होती है और सरकार को राजस्व चूना लगता है। इस समस्या से निजात पाने को अब स्थानीय अफसरों ने इन कर्मियों को बाहर का रास्ता दिखाने का मन बना लिया है। करीब आधा दर्जन कर्मियों की सूची तैयार की गई है।
विज्ञापन

सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक एनपी सिंह ने बताया कि लापरवाह कर्मियों की सूची लगभग तैयार है। इनमें चिंहित संविदा कर्मियों की सेवा समाप्त की जाएगी। सरकारी कर्मियों के निलंबन की कार्रवाई अमल में लायी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें