फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसियों ने अभियान चलाकर किये मास्क वितरित

विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेसियों ने अभियान चलाकर वितरित किए मास्क
विज्ञापन

हापुड़। कांग्रेसियों ने बढ़ते प्रदूषण के प्रति जागरूकता अभियान चलाकर सोमवार को मास्क वितरित किए। घर से बाहर निकलने पर लोगों से मास्क प्रयोग करने पर भी जोर दिया। उन्होंने शहर में बढ़ते प्रदूषण के स्तर को लेकर चिंता जताई और सरकार पर भी निशाना साधा।
पूर्व विधायक गजराज सिंह, कार्यवाहक शहर अध्यक्ष अभिषेक गोयल, सेवादल महासचिव यशपाल सिंह, कोषाध्यक्ष गौरव गर्ग ने कहा कि पश्चिमी प्रदेश में प्रदूषण की वजह से सांस लेना भी मुश्किल हो रहा है। वायु की गुणवत्ता खतरनाक स्तर पर पहुंच रही है। सरकारी मशीनरी प्रदूषण के स्तर को सुधारने में पूरी तरह से फेल नजर आ रही है। प्रदूषण फैलाने वाली एक्टिविटी पर भी रेाक नहीं लग पा रही है, जिससे लोगों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कंक्रीट विकास होने और पेड़ों की कटाई होने से भी प्रदूषण हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने लोगों को जागरूक करने पर भी जोर दिया। अधिक से अधिक पौधे लगाने, मास्क का प्रयोग करने, पेड़ों पर पानी का छिड़काव करने की अपील की, जिससे शहर की हवा को प्रदूषित होने से रोका जा सके।
इस अवसर पर अंकित शर्मा, धर्मेंद्र कश्यप, नूर मोहम्मद, सुमित कुमार, विकास शर्मा, एसपी गौतम, महेश शर्मा, देवेंद्र कुमार, अरुण चौधरी आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें