फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज को लेकर विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाला
विज्ञापन

हापुड़। थाना देहात क्षेत्र के गांव ततारपुर निवासी विवाहिता को दहेज की मांग ससुराल पक्ष के लोगों ने जमकर पीटा और घर से निकाल दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने ससुराल पक्ष के छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गांव ततारपुर निवासी नेहा ने बताया कि उसने कुछ साल पहले गांव के ही युवक से शादी की थी, लेकिन शादी के कुछ समय बाद ही ससुराल पक्ष के लोगों ने उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। समाज के डर से वह काफी दिनों तक प्रताड़ना सहती रही, लेकिन इसके बावजूद भी परिजन नहीं माने। पीड़िता ने बताया कि 19 अक्तूबर को ससुराल पक्ष के लोगों ने दहेज की मांग पूरी न होने पर उसे जमकर पीटा और हत्या की धमकी देकर घर से निकाल दिया। पीड़िता ने मामले की शिकायत मायके पक्ष के लोगों से की। पीड़िता के साथ थाने पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। थाना देहात प्रभारी निरीक्षक रविंद्र राठी ने बताया कि मुनेंद्र, महीपाल, उमेंद्र सिंह व तीन महिलाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें