फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहुजन मुक्ति पार्टी ने मांगों को लेकर दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
बहुजन मुक्ति पार्टी ने मांगों को लेकर दिया धरना
विज्ञापन

हापुड़। बहुजन मुक्ति पार्टी ने विभिन्न मांगों को लेकर शुक्रवार को पुरानी कलक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन किया। पार्टी के पदाधिकारियों ने सभी मांगों को जल्द पूरा करने की भी मांग की। उन्होंने मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी।
प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था से आम जन प्रभावित हो रहा है। उन्होंने प्रदेश में दिन दहाड़े हत्याओं को लेकर चिंता व्यक्त की। वहीं योगी सरकार द्वारा शिक्षण संस्थानों में एससी एसटी की छात्रवृत्ति समाप्त करने, ओबीसी की जाति आधारित गिनती कराकर संख्या के अनुपात में प्रतिनिधित्व देने, सभी चुनाव बैलेट पेपर से कराने, निर्दोष लोगों को जेल भेजने पर प्रभावी रोक लगाने, बेसहारा पशुओं से निजात दिलाने आदि मांगों को जल्द पूरा करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान गुलफाम कुरैशी, धर्मेंद्र सिंह, नवीन गौतम, नंदलाल, पुनीत, पूजा, प्रीति कश्यप, गीता, मिथलेश, कमल सिंह, आरती, अशोक, नवीन, मंजू, मुकेश, वीर सिंह, राजकुमार, प्रवीण, रविंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें