फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने लूट में शामिल तीन बदमाश दबोचे

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने लूट में शामिल तीन बदमाश दबोचे
विज्ञापन

हापुड़। थाना हाफिजपुर क्षेत्र के हाईवे 9 पर एक व्यक्ति से बाइक सवार बदमाशों द्वारा हथियारों के बल पर 30 हजार रुपये की लूट का पुलिस ने खुलासा कर दिया। पुलिस ने तीन बदमाशों को दबोचते हुए उनसे लूटी हुई नकदी, मोबाइल के अलावा एक तमंचा व दो चाकू बरामद किए हैं।
हाफिजपुर थाने पर आयोजित प्रेसवार्ता में क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार शुक्ल ने बताया कि 24 अक्तूबर की सुबह बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव सिमरौली निवासी आकाश अपने साथी मोंटू के साथ बाइक से सवार होकर दिल्ली खिलौने खरीदने के लिए जा रहा था। थाना हाफिजपुर क्षेत्र के अंतर्गत हाईवे 9 स्थित एक कॉलेज कट के पास पहुंचने पर बाइक सवार दो बदमाशों ने हथियारों के बल पर आकाश से 30 हजार रुपये लूट लिए थे। मामले की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच पड़ताल की।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मामले को लेकर प्रभारी निरीक्षक अविनाश गौतम के नेतृत्व में एक टीम का गठित किया गया। देर रात के समय टीम क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। इस दौरान मुखबिर ने पुलिस को सूचना दी कि गांव चितौली पर कुछ संदिग्ध किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में खड़े है। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची पुलिस ने मौके से तीन बदमाशों को दबोच लिया। पूछताछ में इन्होंने अपने नाम कोतवाली क्षेत्र के मोहल्लला शिवगढ़ी निवासी रोहित, मोहल्ला रामगढ़ी निवासी कृष्णा और बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव बिगास निवासी मोंटू बताये। इन्हीं बदमाशों ने आकाश से तीस हजार की लूट की थी। पुलिस ने इनसे लूटे गए 29 हजार रुपए, एक मोबाइ फोन, एक तमंचा, दो कारतूस, दो चाकू और घटना में प्रयुक्त दो बाइक बरामद की हैं। पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें