फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साहब..मैं आत्मदाह कर लूंगी!

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पालिका चेयरमैन पर लगा अभद्रता का आरोप
विज्ञापन

हापुड़। नगर के दो विज्ञापन एजेंसी संचालकों ने पालिका चेयरमैन पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए डीएम से शिकायत की है। इस संबंध में वायरल वीडियो की क्लिप भी सौंपी गई है। एजेंसी संचालकों ने पालिका के कर्मचारियों पर भी जबरन होर्डिंग फड़वाने का भी आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। वहीं जल्द कार्रवाई न होने पर आत्मदाह की चेतावनी दी है।
शनिवार शाम को पालिका चेयरमैन प्रफुल्ल सारस्वत और सभासदों में रेलवे रोड स्थित सिटी प्लाजा के बाहर एक विज्ञापन एलईडी हटवाने को लेकर जमकर नोकझोंक हुई थी। पालिका के कर्मचारियों द्वारा बुलवाने पर चेयरमैन वहां पर पहुंचे थे। चेयरमैन ने मौके से तत्काल एलईडी को हटवा दिया था। उन्होंने अवैध होर्डिंग लगाने वाली दो एजेंसियों के लाइसेंस निरस्त करने की भी चेतावनी दी थी। हालांकि इस दौरान पालिका सभासद व चेयरमैन के बीच हुई नोकझोंक की वीडियो भी वायरल हुई थी।
विज्ञापन

मंगलवार को डायमंड एडवरटाइजिंग एजेंसी व वरुण मीडिया ने डीएम को शिकायती पत्र सौंपा। उन्होंने पालिका चेयरमैन पर मनमाने ढंग से कार्रवाई करने का आरोप लगाया। एजेंसी संचालक चंचल वरुण ने बताया कि उनकी एजेंसी के रेलवे रोड पर होर्डिंग लगे हुए हैं। जोकि नगर पालिका में रजिस्टर्ड व अनुमति प्राप्त हैं। सार्वजनिक स्थानों पर होर्डिंग लगाने की दुकानदारों से अनुमति भी प्राप्त की जा चुकी है। इस बाबत नगर पालिका को भी अवगत कराया जा चुका है। एक विज्ञापन एलईडी भी प्लाजा के बाहर लगी हुई थी। जिसकी परमिशन के लिए पहले ही पालिका के पत्र दे दिया गया था। उन्होंने आरोप लगाया कि नगर पालिका चेयरमैन प्रफुल्ल सारस्वत व उनकी टीम ने रंजिशन होर्डिंग व एलईडी बोर्ड को तुड़वा दिया। इसी दौरान पालिका चेयरमैन ने अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया। सभासद ने जब इसका विरोध किया तो उनके साथ भी अभद्रता की गई। इस पूरे वाकये की वीडियो भी उन्हें किसी के माध्यम से प्राप्त हुई है। सोशल मीडिया पर भी यह वीडियो वायरल हो रही है।
विज्ञापन

होर्डिंग हटाए जाने व एलईडी हटवाने से उनके परिवार के समक्ष भूखे मरने की स्थिति बन गई है। उनको काफी आर्थिक नुकसान भी झेलना पड़ रहा है। उन्होंने डीएम व एसपी से मामले में जांच कराकर सख्त कार्रवाई कराने की मांग की है। इस दौरान उन्होंने वायरल वीडियो की क्लिप भी सौंपी है। वहीं डीएम ने मामले में जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया। पीड़ित पक्ष ने जल्द न्याय न मिलने पर आत्मदाह की चेतावनी दी है। वहीं इस संबंध में जब पालिका के चेयरमैन प्रफुल्ल सारस्वत से पक्ष जानने का प्रयास किया गया। लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो पाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें