फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिक्किम के राज्यपाल आज आएंगे हापुड़

विज्ञापन
विज्ञापन
सिक्किम के राज्यपाल आज आएंगे हापुड़
विज्ञापन

हापुड़। आर्य समाज मंदिर में रविवार को ऋषि दयानंद दीर्घा के लोकार्पण कार्यक्रम के लिए सिक्किम के राज्यपाल गंगा प्रसाद के आगमन को लेकर शनिवार को पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा का जायजा लिया। इस दौरान आयोजकों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

गढ़ रोड स्थित आर्य समाज मंदिर में रविवार को ऋषि दयानंद दीर्घा का लोकार्पण कार्यक्रम है। इसके लिए सिक्किम के वर्तमान राज्यपाल गंगा प्रसाद को बतौर मुख्य अतिथि आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधान सार्वदेशित आर्य प्रतिनिधि सभा स्वामी आर्यवेश करेंगे। कार्यक्रम को लेकर शनिवार को पुलिस ने मौके पर जाकर सुरक्षा व्यवस्था जायजा लिया। सीओ सिटी राजेश कुमार, कोतवाली प्रभारी महावीर चौहान ने मौके पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने आयोजकों को दिशा निर्देश दिए कि कार्यक्रम को लेकर व्यवस्थाओं का ध्यान रखें। सुरक्षा को लेकर कड़े प्रबंध किये गए हैं।
विज्ञापन

---
नितिन दीक्षित 12एचपीआर 35
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें