फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कटिया डाकलर एसी,कूलर की हवा खा रहे 39 उपभोक्ताओं के खिलाफ एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली चोरी में 39 उपभोक्ताओं पर एफआईआर
विज्ञापन

हापुड़। बिजली चोरी कर रहे 39 उपभोक्ताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। एसई ने टीम के साथ औचक निरीक्षण कर कार्रवाई की है। पकड़े गए उपभोक्ता घरों में मीटर लगा होने के बावजूद कटिया डालकर एसी और कूलर चला रहे थे। विभागीय कार्रवाई से लोगों में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन

बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ शासन सख्त है। बीते दिनों पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम के एमडी ने खुद ही हापुड़ के गांव, शहरों में छापेमारी की थी। इस दौरान बिजली चोरी करने वाले कई लोगों पर कार्रवाई की गई थी। शनिवार को अधीक्षण अभियंता यूके सिंह के नेतृत्व में हापुड़ डिवीजन के तीनों एसडीओ व अवर अभियंताओं ने शहर, देहात में अभियान चलाया। तड़के चार बजे से ही छापेमारी शुरू कर दी गई। घरों में मीटर लगा होने के बावजूद भी कटिया डालकर बिजली की चोरी कर रहे उपभोक्ताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। उपभोक्ताओं के घर छापामारी करने पहुंची टीम को देखकर लोगों में हड़कंप मच गया। इस दौरान टीम ने औद्योगिक इकाईयों पर भी छापेमारी की। हालांकि वहां सब कुछ ठीक मिलने पर टीम वापस लौट गई।
विज्ञापन

कोट
अधीक्षण अभियंता यूके सिंह का कहना है कि बिजली की चोरी करने वालों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें