शारदीय नवरात्र आज से, बाजार हुए गुलजार
हापुड़। पितृ पक्ष समाप्त होने के बाद शारदीय नवरात्र शुरू हो गए हैं। नवरात्रों को लेकर बाजरों में रौनक शुरू हो गई है। सुबह से ही बाजारों में व्रत सामग्री खरीदने के लिए भीड़भाड़ रही। नवरात्र को लेकर शहरभर के मंदिर-शिवालय सजने शुरू हो गए।
रविवार से शारदीय नवरात्र शुरू हो रहे हैं। नवरात्रों को लेकर करेसठ बाजार, पाटिया मंडी, सर्राफा बाजार, गोल मार्केट, आवास विकास मार्केट, चंडी रोड, गोल मार्केट आदि बाजारों में सुबह से ही लोग व्रत संबंधी सामग्री जैसे चुन्नी, रोली, नारियल आदि की खरीदारी करते रहे। वहीं बाजार में लोगों ने सेब, केला आदि फलों की भी जमकर खरीदारी की। शहर के चंडी मंदिर, बुंलदशहर रोड स्थित मंशा देवी मंदिर, हनुमान मंदिर, हरमिलापी मंदिर, फ्रीगंज रेाड स्थित देवी मंदिर को सजाने की तैयारियां होती रही।