फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस स्टैंड में रविवार को पैंठ न लगाये जाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
बस स्टैंड में रविवार को साप्ताहिक बाजार न लगाने की मांग
विज्ञापन

हापुड़। सुरक्षा और अव्यवस्था का हवाला देते हुए श्री रामलीला समिति ने दिल्ली रोड स्थित बस स्टैंड में रविवार को लगने वाले साप्ताहिक बाजार पर रोक लगाने की मांग की है। इस मामले में समिति के प्रधान ने डीएम को पत्र लिखा है।
विज्ञापन

फ्रीगंज रोड पर रविवार को लगने वाले साप्ताहिक बाजार को दिल्ली रोड स्थित प्राइवेट बस स्टैंड की भूमि पर लगाने के आदेश दिए थे, लेकिन इन आदेशों के बाद श्री रामलीला कमेटी ने आपत्ति जतानी शुरू कर दी है। समिति के प्रधान देवेंद्र कुमार सराफ ने डीएम को पत्र भेजते हुए कहा है कि प्राइवेट बस स्टैंड के सामने रविवार को रामलीला मैदान में लंबे समय से राम बाजार का आयोजन होता आ रहा है। इससे प्राप्त आय को रामलीला के आयोजन और मैदान के विकास पर खर्च किया जाता है। इसके सामने रविवार के दिन ही साप्ताहिक बाजार का आयोजन किया जाता है तो दोनों बाजारों के दुकानदारों में झगड़े और गुंडागर्दी की आशंका है, जिससे कानून व्यवस्था खराब हो सकती है। इस बाजार को रविवार के अलावा किसी और दिन लगवाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें