शहीद ए आजम भगत सिंह की बनाई 20 फिट ऊंची पेंटिंग
हापुड़। शहीद भगत सिंह के जन्मदिवस पर भारतीय विद्यार्थी मोर्चा के आह्वान पर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकोर्डधारक असिस्टेंट प्रोफेसर व उनके दो छात्रों ने मेरठ रोड फ्लाई ओवर के नीचे पिलर पर 20 फीट ऊंची भगत सिंह की पेंटिंग बनाकर, उन्हें श्रद्धांजलि दी।
पेंटिंग में गिनीज बुक ऑफ वल्र्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज करा चुके हापुड़ के असिस्टेंट प्रोफेसर ओमपाल सिंह ने बताया कि युवा पीढ़ी को भगत सिंह से सीख लेनी चाहिए। उन्होंने अपना जीवन हस्ते हस्ते देश को आजादी दिलाने के लिए कुर्बान कर दिया था। उन्होंने बताया कि भगत सिंह की 20 फिट ऊंची पेंटिंग को उन्होंने अपने दो छात्र ईशु, निशांत के साथ मिलकर करीब 6 घंटे में बनाया है।
उन्होंने बताया कि पिलर पर शहीद भगत सिंह की पेंटिंग बनाने के पीछे का लक्ष्य लोगों में देशभक्ति की भावना जागृत करनी है। साथ ही इस प्रकार की पेंटिंग से नगर की सुंदरता भी बढ़ेगी और नगर साफ दिखाई देगा। मोर्चा के प्रदेश सह सचिव सचिन कैन अपनी कविता पढ़कर लोगों का मनमोह लिया। पेंटिंग का अनावरण सरबपाल द्वारा किया गया।
इस दौरान गंगाराम, अश्वनी आजाद, रविंद्र सिंह, आशीष कुमार, मयंक कुमार, बिट्टू जाटव, नवीन प्रभाकर, अंकित कुमार, रामरत्न, सुमित कुमार, अभिषेक कुमार, राहुल कुमार आदि उपस्थित रहे।