फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हापुड़ रेलवे स्टेशन पर लगा 100 फुट ऊंचा तिरंगा

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़ रेलवे स्टेशन पर लगा 100 फुट ऊंचा तिरंगा
विज्ञापन

हापुड़। हापुड़ रेलवे स्टेशन पर रविवार को 100 फुट ऊंचा तिरंगा लग गया। स्टेशन परिसर पर तिरंगा लगने पर लोगों ने खुशी जताई। तिरंगे के साथ सेल्फी लेने की भी होड़ मची रही।
रेलवे ने वर्ष 2018 में ए-श्रेणी के रेलवे स्टेशनों पर 100 फुट ऊंचा तिरंगा लगाने के आदेश दिये थे। इन्हीं आदेशों के क्रम में पिछले सप्ताह हापुड़ रेलवे स्टेशन पर 100 फुट ऊंचा तिरंगा लगाने की कवायद शुरू हो गई थी। रेलवे प्रशासन स्टेशन परिसर में मुख्य द्वार के सामने निर्माण कार्य कराना शुरू कर दिया। पिछले कई दिनों से टीम तिरंगे को लगाने की मशक्कत कर रही थी। रविवार शाम को तिरंगा लगकर तैयार हो गया। तिरंगा लगने पर हापुड़ स्टेशन पहुंचने वाले लोगों में सेल्फी लेने की भी उत्सुकता रही। युवाओं ने तिरंगे के साथ जमकर सेल्फी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

आइओडब्लू वीके त्यागी ने बताया कि स्टेशन परिसर में करीब 100 फुट ऊंचा तिरंगा लगाया गया है। इससे लोगों में देशप्रेम की भावना भी बढ़ेगी। लोगों को हापुड़ स्टेशन पहुंचने मॉडल स्टेशन जैसा भी सुखद एहसास होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें