फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी मृत्यु प्रमाणपत्र प्रकरण: झूठी गवाही देने वाले चार लोगों पर हो सकती है कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्जी मृत्यु प्रमाणपत्र प्रकरण : झूठी गवाही देने वालों पर कार्रवाई की तैयारी
विज्ञापन

हापुड़। फर्जी मृत्यु प्रमाणपत्र जारी करने के मामले में दो कर्मचारियों के निलंबित होने के बाद अब चार गवाहों पर कार्रवाई होने के काले बादल मंडराने लगे हैं। पालिका अफसर मामले में झूठी गवाही देने वाले चार लोगों पर भी कार्रवाई करने की तैयारी में हैं।
विज्ञापन

वर्ष 2015 में हापुड़ निवासी एक व्यक्ति की मेरठ के एक अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई थी। उसके बाद पालिका कर्मचारी वैकसीनेटर विजय कुमार व सफाईकर्मी संजय ने जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र पटल पर रहते हुए मृतक के परिजनों को मृत्यु प्रमाणपत्र जारी कर दिया था। दोनों कर्मचारियों ने प्रमाणपत्र में मृतक की मौत हापुड़ में होने की जानकारी अंकित कर दी, जबकि उक्त व्यक्ति की मौत मेरठ के एक अस्पताल में हुई थी। बुधवार को नगर पालिका ईओ जेके आनंद ने दोनों कर्मचारियों को निलंबित कर दिया था। अब पालिका अफसर चारों गवाहों के खिलाफ भी कार्रवाई करने में तैयारी में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें