फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुविधा शुल्क मांगने पर बैंक मैनेजर के खिलाफ किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
सुविधा शुल्क मांगने पर बैंक मैनेजर के खिलाफ किया हंगामा
विज्ञापन

हापुड़। गढ़ रोड स्थित एक बैंक के मैनेजर पर सुविधा शुल्क मांगने का आरोप लगाते हुए उद्यमियों ने जमकर हंगामा किया। आरोप है कि आईआईए के जनरल सेक्रेटरी अशोक छारिया अपने बैंक खाते को फ्लेक्सी में बदलवाने के लिए गए थे, लेकिन उनसे पचास हजार रुपये सुविधा शुल्क मांगा गया विरोध करने पर एकाउंट बंद करने की धमकी भी दी गई। वहीं पुलिस ने पहुंचकर किसी तरह मामला शांत कराया। उद्यमी ने अब बैंक के उच्चाधिकारियों से शिकायत की बात कही है
आईआईए के जनरल सेक्रेटरी अशोक छारिया ने बताया कि बीते 10 साल से उनका गढ़ रोड स्थित एक बैंक में खाता है, बीते कई दिन से वह अपने खाते को फ्लेक्सी में बदलवाने के लिए बैंक के चक्कर लगा रहे हैं।
विज्ञापन

आरोप है कि बुधवार को वहां तैनात मैनेजर ने उनका बैंक खाता बदलने के नाम पर पचास हजार रुपये सुविधा शुल्क मांगा। आरोप है कि यह शुल्क न देने पर प्रबंधक ने उनका खाता बंद करने की धमकी दी और नोटिस भी थमा दिया। इससे गुस्साए उद्यमी ने हंगामा शुरू कर दिया। व्यापार संघ से जुड़े अन्य पदाधिकारी भी बैंक पहुंच गए और जोरदार नारेबाजी शुरू कर दी।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह मामले को शांत कराने का प्रयास किया। लेकिन उद्यमी बैंक प्रबंधक पर कार्रवाई की मांग पर अड़ गए, अशोक छारिया ने इस संबंध में उच्च स्तर पर शिकायत की बात कही है।
व्यापारी नेता राजीव गर्ग ने कहा कि बैंकों की इस हठधर्मिता के चलते आधा दर्जन से अधिक उद्यमियों ने अपने एकाउंट बंद कर दिए हैं। इस मौके पर प्रमोद एशिया पेंट वाले, पुरुषोत्तम अग्रवाल, राजीव गर्ग, संजय अग्रवाल, सुनील जैन, ललित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

बैंक मैनेजर का कहना है कि आरबीआई की गाइडलाइन के अनुसार इस खाते को फ्लेक्सी में नहीं बदलवाया जा सकता। लेकिन उन पर अनावश्यक दबाव बनाया जा रहा था। उन्होंने कोई सुविधा शुल्क नहीं मांगा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें