फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौत होने के बाद मौके से भाग निकले पुलिसकर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुस्लिम की मौत होने के बाद मौके भाग निकले पुलिसकर्मी
विज्ञापन

हापुड़। हाफिजपुर थाने की पुलिस द्वारा कस्टडी में लेने पर मुस्लिम कुरैशी निढाल होकर गिर गया। एक पुलिसकर्मी ने नब्ज देखकर मौत की पुष्टि की तो पुलिसकर्मी मुस्लिम कुरैशी को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गए। बाद दोबारा पहुंची पुलिस ने मुस्लिम को अस्पताल में भर्ती कराया।
खेत पर काम कर रहे एक प्रत्यक्षदर्शी बुजुर्ग ने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने तीन लोगों को तो पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। लेकिन मुस्लिम कुरैशी मौके से भागने लगा। उसके पीछे तीन पुलिसकर्मी दौड़ रहे थे। कुछ दूर दौड़ने के बाद वह गिर पड़ा। कुछ देर हाथपाई के बाद दो पुलिसकर्मियों ने उसके हाथ पकड़े और एक पैर। इसके बाद उसे जीप के पास तक लाया गया। लेकिन छोड़ते ही वह गिर पड़ा। एक पुलिसकर्मी ने नब्ज टटोली तो उसके होश उड़ गए। इस स्थिति से घबराये पुलिसकर्मी पकड़े गए तीन आरोपियों को लेकर व मृतक मुस्लिम को वहीं मौके पर छोड़कर फरार हो गए। काफी देर बाद दोबारा हाफिजपुर पुलिस दोबारा मौके पर पहुंची, तब तक मृतक के परिजनों को भी सूचना मिल चुकी थी। पुलिस ने इसके बाद मुस्लिम को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस की इसी लापरवाही के चलते परिजनों में रोष व्याप्त था। परिजनों का आरोप था कि मुस्लिम को पकड़ने के दौरान उसके साथ मारपीट की गई। उसके गले व चेहरे पर चोट के निशान थे। परिजनों के अनुसार मृतक अपने पीछे पत्नी व छह बच्चों को छोड़ गया है। बड़ा बेटा दस वर्ष का है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें