फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के 690 बूथों पर आज ढाई लाख बच्चों को पिलायी जाएगी पोलियो की दवा

विज्ञापन
विज्ञापन
आज ढाई लाख बच्चे पियेंगे पोलियो की दवा
विज्ञापन

हापुड़। जिले में रविवार को 690 बूथों पर करीब ढाई लाख बच्चों को पोलियो की ड्रॉप पिलाई जाएगी। शनिवार को सीएमओ ने जागरूकता रैली का शुभारंभ किया। इस दौरान बच्चों ने स्लोगन बोलकर अभिभावकों को जागरूक किया।
मुख्य चिकित्साधिकारी डा. राजवीर सिंह ने कहा कि अभिभावक अपने बच्चों को पोलियो की दवा अवश्य पिलाएं। इस दवा के पीने से बच्चों में पोलियो का खतरा नहीं रहता है। डिप्टी सीएमओ डा. संजीव कुमार ने बताया कि रविवार को जिले में करीब 690 बूथ लगाकर ढाई लाख बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जाएगी। वहीं छूटे बच्चों को सोमवार से शुक्रवार तक डोर टू डोर अभियान चलाकर दवा पिलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान कोठीगेट स्थित पीएचसी से रैली निकाली गई। बच्चों ने स्लोगन बोलकर अभिभावकों को पोलियो के प्रति जागरूक किया। इस मौके पर डिप्टी सीएमओ डा. प्रवीण शर्मा, डा. योगेश गुप्ता, जयवीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें