फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीडीएस कटौती के विरोध में गुड़ गल्ला व्यापारियों की हड़ताल जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
टीडीएस के विरोध में गुड़ गल्ला व्यापारियों की हड़ताल जारी
विज्ञापन

हापुड़। गुड़ गल्ला व्यापार कमेटी के आह्वान पर हापुड़ नवीन मंडी में बृहस्पतिवार को भी व्यापारियों ने दो फीसदी टीडीएस कटौती लागू किए जाने का कड़ा विरोध कर, हड़ताल जारी रखी। ऐसे में गुड़ आदि लेकर पहुंचे किसानों को मायूस होकर वापस लौटना पड़ा।
कमेटी के अध्यक्ष संजीव कुमार व राजीव गर्ग दत्तियाना वाले ने बताया कि एक करोड़ से अधिक के लेनदेन पर सरकार ने दो फीसदी टीडीएस कटौती लागू कर दी है। इस कटौती से व्यापारी कुछ कमाने के बजाय जेब से पैसा देंगे।
विज्ञापन

इस समस्या का निस्तारण कराने के संबंध में वह बीते कई दिन से हड़ताल पर हैं। लेकिन सरकार व्यापारियों की समस्या पर ध्यान नहीं दे रही है। इसके विरोध में बृहस्पतिवार को व्यापारियों ने सरकार की नीतियों के खिलाफ जोरदार नारेबाजी कर, प्रदर्शन किया।
इस दौरान गुड़ आदि लेकर पहुंचे किसानों को मायूस होकर वापस लौटना पड़ा। व्यापारियों ने 21 सितंबर तक हड़ताल जारी रखने की चेतावनी दी है। धान की आवक जल्द ही शुरू हो जाएगी, ऐसे में यदि व्यापारियों की हड़ताल बढ़ी तो किसानों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। बहरहाल, गुड़ की खरीद पर इस हड़ताल से प्रतिकूल असर पड़ रहा है।
विज्ञापन

प्रदर्शन करने वालों में जगदीश प्रधान, अमित गोयल, विरेंद्र गर्ग बिट्टू, मोहित गर्ग, नरेश त्यागी, चौधरी सरजीत, अजय कंसल, मनीष मक्खन, महेंद्र बोतल वाले, रोहताश आड़ वाले आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें