फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर शिक्षा अधिकारी कार्यालय के कर्मचारी ने आरटीई में प्रवेश दिलाने के नाम पर ऐंठे हजारों

विज्ञापन
विज्ञापन
आरटीई में प्रवेश के नाम पर शिक्षा विभाग के बाबू ने की अवैध वसूली
विज्ञापन

हापुड़। शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत नगर शिक्षा अधिकारी कार्यालय में तैनात एक कर्मचारी द्वारा दो अभिभावकों से 18 हजार रुपये वसूलने का मामला प्रकाश में आया है। तीन महीने बाद भी प्रवेश न मिलने पर अभिभावकों ने सख्ती की तो कर्मचारी ने चेक बनाकर उन्हें सौंप दिए। लेकिन बैंक में दोनों ही चेक बाउंस हो गए। पीड़ितों ने पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराकर कार्रवाई की मांग उठाई है।
गांव मंसूरपुर निवासी सोनू व हापुड़ निवासी सचिन कुमार ने बताया कि उन्होंने अपने व परिचितों के बच्चों का आरटीई के तहत कांवेंट स्कूलों में प्रवेश के लिए आवेदन कराया था। लेकिन पात्रता सूची में छात्रों के नाम नहीं आ सके। इसकी जानकारी करने जब वह नगर शिक्षा अधिकारी के कार्यालय में पहुंचे तो वहां तैनात एक कर्मचारी ने उन्हें झांसे में ले लिया।
विज्ञापन

सचिन से 13 हजार व सोनू से 6 हजार रुपये लेकर उनके बच्चों के प्रवेश दिलाने की बात कही। दोनों ने कुल 19 हजार रुपये उक्त कर्मचारी को दे दिए। लेकिन तीन महीने बाद भी छात्रों का प्रवेश नहीं हो सका। इसके विरोध में जब वह कर्मचारी के पास पहुंचे और पैसे मांगे तो उनके साथ अभद्रता की गई। इतना ही नहीं कर्मचारी ने चेक बनाकर उन्हें दे दिया।
विज्ञापन

आरोप है कि जब चेक बैंक में लगाए गए तो वह बाउंस हो गए। इस मामले की शिकायत पीड़ितों ने जन सुनवाई पोर्टल पर की है। जिससे बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों में हड़कंप मच गया है।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी देवेंद्र गुप्ता का कहना है कि मामला गंभीर है, जिसकी जांच करायी जा रही है। दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें