फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर मां बेटी से मारपीट, चैन लूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
घर में घुसकर मां बेटी से मारपीट, चेन लूटी
विज्ञापन

हापुड़। नगर के मोहल्ला फूलगढ़ी निवासी एक व्यक्ति ने पड़ोसियों पर घर में घुसकर उसकी पत्नी और बेटी के साथ मारपीट करने व सोने की चेन लूटने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने मामले की तहरीर थाने में दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

देहात थाना क्षेत्र के मोहल्ला फूलगढ़ी निवासी इरशाद पुत्र गुलशेर ने बताया कि उसके पड़ोसी उससे रंजिश रखते हैं। मंगलवार की सुबह उसकी पत्नी दिलशाना व पुत्री मुस्कान घर पर अकेली थी। नाली को लेकर उनका पड़ोसियों से विवाद हो गया। इसके बाद पड़ोसियों ने गाली गलौंच शुरू कर दी। इसका विरोध करने पर पड़ोसी लाठी डंडे लेकर उसकी घर में घुस आए। इन लोगों ने उसकी पत्नी और पुत्री के साथ जमकर मारपीट की, जिसमें पत्नी को गंभीर चोटें आयी हैं। मारपीट के बाद आरोपी उसकी पत्नी के गले की चेन लूटकर भी फरार हो गए। पीड़ित ने मामले की तहरीर थाने में दी है। पुलिस आपसी विवाद की बात कह रही है। हालांकि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें