फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्षेत्र पंचायत सदस्य के घर से लाखों के जेवरात चोरी किए

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र पंचायत सदस्य के घर से लाखों के जेवरात चोरी किए
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। क्षेत्र पंचायत सदस्य के घर में घुसे चोरों ने सेफ का ताला तोड़कर हजारों की नकदी समेत लाखों रुपये के जेवरात चोरी कर लिए। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। पुलिस मामले की जांच करते हुए चोरों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन

सिंभावली क्षेत्र के गांव भरना निवासी संजीव पिलानिया ने मंगलवार की सुबह थाने में तहरीर दी है। जिसका कहना है कि वह क्षेत्र पंचायत सदस्य है। सोमवार की रात वह अपने परिजनों के साथ घर के आंगन में सोया हुआ था। देर रात दीवार फांदकर चोर उसके घर में घुस गए। जिन्होंने एक कमरे का ताला तोड़ने के बाद उसमें रखी सेफ का भी ताला तोड़ लिया। चोरों ने सेफ में रखी एक हजार रुपये की नकदी समेत लाखों रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए। घटना को अंजाम देकर चोर पीछे के रास्ते से भाग निकलने में कामयाब हो गए। मंगलवार की सुबह आंख खुलने के बाद कमरे का ताला टूटा देखकर उसके होश उड़ गए। पीड़ित का कहना है कि दो दिन पहले भी चोरों ने उसके घेर में बंधे पशु चोरी कर लिए थे, लेकिन जाग हो जाने के चलते चोर पशुओं को गांव के जंगल में छोड़कर भाग निकले। पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद पहुंची टीम ने मौके का निरीक्षण कर जांच पड़ताल की। इंस्पेक्टर राजेंद्र कुमार ओजस्वी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच करते हुए चोरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें