फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे निर्माण कंपनी के अधिकारियों को भाकियू ने बनाया बंधक,जोरदार नारेबाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
हाईवे निर्माण कंपनी के अधिकारियों को बनाया बंधक, हंगामा
विज्ञापन

हापुड़। एनएच-235 से दोयमी-धनौरा संपर्क मार्ग पर लिंक व सर्विस रोड की मांग को लेकर 20वें दिन चल रहे भाकियू, ग्रामीणों के धरने के दौरान मासिक पंचायत में निर्माण कंपनी के अधिकारियों को बंधक बना लिया गया। समस्या पर जोरदार नारेबाजी की गई, अधिकारियों से संतोषजनक जवाब न मिलने पर रोष जताया। साथ ही जल्द राहत नहीं मिलने पर सड़कों पर उतरने का निर्णय लिया।
उल्लेखनीय है कि दोयमी-धनौरा संपर्क मार्ग पर ग्रामीण निर्माणाधीन एनएच-235 से लिंक व सर्विस रोड दिलाने की मांग कर रहे हैं। 20 दिनों से ग्रामीणों का आंदोलन जारी है, ग्रामीणों ने हाईवे निर्माण कार्य भी रोक रखा है। मंगलवार को धरना स्थल पर ही भाकियू की मासिक पंचायत चल रही थी।
विज्ञापन

इसी दौरान हाईवे निर्माण कंपनी के अधिकारियों के वहां पहुंचने पर कार्यकर्ता भड़क उठे और सहायक मैनेजर व इंजीनियर को बंधक बना लिया। एनएचएआई की अनदेखी पर दोनों अधिकारियों को जमकर फटकारा। साथ ही लिंक व सर्विस रोड देने की मांग उठाई। लेकिन कंपनी अधिकारियों ने उनके कार्य क्षेत्र में न आने की बात कह, पल्ला झाड़ लिया।
भाकियू के मंडल प्रवक्ता दिनेश खेड़ा व सचिव ज्ञानेश्वर त्यागी ने कहा कि सितंबर महीने में ही लिंक व सर्विस रोड का कार्य पूरा होना चाहिए। क्योंकि इसके बाद मिल चालू होने पर किसान अपने गन्ने की सप्लाई नहीं कर सकेंगे। एनएचएआई यदि नहीं जागा तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
भाकियू की जिलाध्यक्ष बबली सिंह व तहसील अध्यक्ष नीलम त्यागी ने कहा कि दर्जनों गांवों के लोग 20 दिन से लिंक, सर्विस रोड की मांग को लेकर धरने पर डटे हैं। लेकिन प्रशासन कोई खबर नहीं ले रहा। इन समस्याओं के विरोध में निर्माण कंपनी के अधिकारियों को बंधक बनाकर, जोरदार हंगामा किया।
विज्ञापन

पंचायत की अध्यक्षता बालिस्टर त्यागी व संचालन शब्बू चौधरी ने किया। इस मौके पर सतीश कुमार, मूलचंद सिंह, महेश जाटव, ताहिर खां, जितेंद्र सिंह, विनोद, सुरेश चंद, कुंवर नरेंद्र सिंह, ब्रजदीप सिंह, श्याम सुंदर सिंह, गौरव, अर्जुन, योगेश, गजेंद्र सिंह, जगवीर सिंह, जयभगवान सिंह, टुक्की पंडित, अशोक कुमार, सुनील कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें