फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेताओं की हत्या में गांव का राजेन्द्र निकला मास्टर माइन्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा नेताओं की हत्या में गांव का राजेंद्र निकला मास्टर माइंड
विज्ञापन

हापुड़। धौलाना थाना क्षेत्र के गांव करनपुर जट्ट के दो भाजपा नेताओं की हत्या कराने का मास्टर माइंड गांव का ही राजेंद्र निकला है।
अपर पुलिस अधीक्षक सर्वेश कुमार मिश्र का कहना है कि करनपुर जट्ट के राजेंद्र सिंह का रुपयों को लेकर अपने ही गांव के चंद्रपाल सिंह से विवाद इतना बढ़ जाएगा कि वह उसकी हत्या तक करा देगा, यह किसी ने सोचा भी नहीं होगा। यही कारण था कि 25 मई की रात्रि से अब तक इस घटना का पुलिस खुलासा नहीं कर सकी।
उल्लेखनीय है कि करनपुर जट्ट के राजेंद्र सिंह का दामाद प्रवीण उर्फ आशू मिर्ची गैंग का लीडर है। जिसको साथ लेकर राजेंद्र ने चंद्रपाल और राकेश शर्मा की हत्याएं कराई। इस घटनाओं का खुलासा होने पर यह तथ्य सामने आए हैं।
विज्ञापन

सूत्रों का मानना है कि राकेश शर्मा गांव के कुछ भाजपा नेताओं के साथ पुलिस अधीक्षक से मिलने के लिये सोमवार को हापुड़ जाने वाले थे। चंद्रपाल हत्याकांड में इन लोगों के शक की सुई राजेंद्र सिंह की ओर घूम गई थी। यह बात गांव में भी फैल चुकी थी।
विज्ञापन

अगर पुलिस सूत्रों की माने तो राजेंद्र के लिए उक्त सूचना चिंगारी का काम कर गई। उसने आनन फानन में अपने दामाद प्रवीण उर्फ आशू से संपर्क कर राकेश शर्मा को अधिकारियों के पास पहुंचने से पहले मौत के घाट उतरवा दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें