फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली कटौती पर फूटा भाकियू का गुस्सा

विज्ञापन
विज्ञापन
भाकियू ने एसडीओ को बनाया बंधक, की नारेबाजी
विज्ञापन

हापुड़। बिजली की अंधाधुंध कटौती व किसानों के बिलों में जुड़कर आ रही लाखों की बकायेदारी के विरोध में सोमवार को भाकियू कार्यकर्ताओं ने कुचेसर रोड चौपला क्षेत्र के एसडीओ को बंधक बनाकर, जोरदार नारेबाजी की। राहत के आश्वासन पर कार्यकर्ता शांत हुए।
विज्ञापन

भाकियू के मंडल सचिव ज्ञानेश्वर त्यागी व महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष बबली सिंह ने कहा कि सूबे के मुख्यमंत्री 24 घंटे आपूर्ति देने का निर्देश देते हैं। लेकिन स्थानीय बिजली निगम के अधिकारियों की लापरवाही से जमकर बिजली की कटौती की जा रही है। इस संबंध में अधिकारियों से शिकायत की गई। लेकिन कोई राहत नहीं मिल सकी। इसके विरोध में कार्यकर्ताओं ने एसडीओ को बंधक बनाकर नारेबाजी व हंगामा किया। जल्द राहत का आश्वासन मिलने के बाद कार्यकर्ता शांत हुए।
विज्ञापन

बंधक बनाने वालों में सचिन कनिया, सुशील, मोहित, नीलम त्यागी, कुलदीप त्यागी, सुरेश त्यागी, योगेश, निखिल, सौरभ उपाध्याय, सतीश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें