फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने हाईवे पर 19वें दिन भी शुरू नहीं होने दिया कामण्ण्

विज्ञापन
विज्ञापन
अधिकारियों की अनदेखी से ग्रामीणों में रोष
विज्ञापन

हापुड़। निर्माणाधीन एनएच-235 से दोयमी-धनौरा संपर्क मार्ग पर लिंक व सर्विस रोड की मांग पूरी न होने के विरोध में 19वें दिन भी ग्रामीणों ने हाईवे पर काम नहीं चलने दिया। एनएचएआई, जिला प्रशासन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। इस दौरान बिजली की बढ़ी दरों का भी कड़ा विरोध किया गया।
भाकियू के मंडल सचिव ज्ञानेश्वर त्यागी ने कहा कि गन्ना पेरा सीजन शुरू होने जा रहा है। लेकनि लिंक व सर्विस रोड न मिलने के कारण किसानों को खेतों से गन्ना निकालना भी मुश्किल हो जाएगा। हजारों किसान क्रय केंद्रों तक गन्ना भी नहीं पहुंचा सकेंगे।
विज्ञापन

हाईवे से लिंक व सर्विस रोड की मांग को लेकर भाकियू कार्यकर्ता व ग्रामीण बीते 19 दिन से निर्माणाधीन हाईवे पर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। लेकिन समस्या का समाधान तो दूर कोई अधिकारी उनकी समस्या सुनने तक नहीं पहुंच रहा है। जिला प्रशासन को 10 दिन का समय दिया गया था। लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका है, जल्द ही बड़ा आंदोलन शुरू होगा।
विज्ञापन

धरना प्रदर्शन करने वालों में महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष बबली सिंह, सुखपाल सिंह, सचिन, मुकेश त्यागी, विनीत कुमार, योगेश्वर त्यागी, बाबूराम सिंह, जगवीर सिंह, कृष्णवीर सिंह, नीलम त्यागी, मूलचंद सिंह, सतीश चंद, टुक्कीराम शर्मा, विजयपाल सिंह, देवेंद्र कुमार सिंह, रविशंकर त्यागी, योगेश शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें