फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मृतक किसान के परिजनों को सौंपा पांच लाख का चेक

विज्ञापन
विज्ञापन
मृतक किसान के परिजनों को सौंपा पांच लाख का चेक
विज्ञापन

हापुड़। गांव आरिफपुर की मंढैया में खेत में टूटे तार की चपेट में आकर दो महीने पहले किसान प्रेम सिंह की मृत्यु के मामले में शुक्रवार को ऊर्जा निगम के अधिकारियों ने पांच लाख रुपये का चेक मृतक की पत्नी को सौंपा।
उल्लेखनीय है कि करीब दो महीने पहले खेत पर काम करने जा रहे किसान प्रेम सिंह की मृत्यु बिजली के तार की चपेट में आकर हो गई थी। भाकियू भानु के कार्यकर्ताओं ने जोरदार हंगामा कर, किसान को मुआवजा दिलाने की मांग की थी।
विज्ञापन

शुक्रवार को गढ़ एक्सईएन केपी पुरी व एसडीओ एच गौड़ गांव में पहुंचे और मृतक की पत्नी को पांच लाख रुपये का चेक दिया। यह राहत राशि मिलने से परिवार को कुछ राहत मिलेगी।
विज्ञापन

इस मौके पर भाकियू जिलाध्यक्ष पवन हूण, योगेश त्यागी, विकास त्यागी, सौविंद्र गुर्जर, सुबीश त्यागी, जयकरण भाटी, सतेंद्र गुर्जर, लीले सिंह, रामकुमार आर्य, पप्पू ठेकेदार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें