फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हापुड़ यातायात व्यवस्था ध्वस्त, लगा भीषण जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़ यातायात व्यवस्था ध्वस्त, लगा भीषण जाम
विज्ञापन

हापुड़। जाम की समस्या लोगों को पीछा नहीं छोड़ रही है। बुधवार को दिन निकलते ही जाम ने सड़कों को अपनी गिरफ्त में ले लिया। वाहन चालकों को लंबी कतारों में फंसकर परेशान होना पड़ा। व्यवस्था बनाने में पुलिस कर्मियों के पसीने छूट गए। आए दिन लगने वाले जाम से लोग खासे परेशान हैं।
हापुड़ के मुख्य तहसील चौराहा, मेरठ तिराहा पास पास हैं। दिल्ली, बुलंदशहर, गढ़ के लिए यहीं से होकर वाहन गुजरते हैं। लेकिन व्यवस्था बदतर होने के कारण आए दिन सड़कों पर जाम लगा रहता है।
विज्ञापन

बुधवार को दिन निकलते ही शहर की सड़कें वाहनों के दबाव से जाम हो गई। सड़कों पर वाहन रेंगते रहे। ऐसे में लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। व्यवस्था बनाने में पुलिस कर्मियों के भी पसीने छूट गए। यही स्थिति पक्का बाग, अतरपुरा चौपला पर भी देखने को मिली। वाहनों की लंबी लाइनें लगी रहीं, एक तरफ गर्मी व उमश में लोग परेशान रहे वही जाम ने और ज्यादा परेशानी बढ़ा दी। ऐसा नहीं कि चौराहों पर ट्रैफिक पुलिस तैनात नहीं थी। लेकिन वाहनों के बढ़ते दबाव के आगे वह भी नतमस्तक नजर आई। एक लेन को चालू करते ही अन्य लेन पर वाहनों की लंबी कतारें लग जाती। यातायात प्रभारी अजयवीर सिंह का कहना है कि वाहनों का दबाव बढ़ने से यह समस्या बनी थी। वहीं तहसील के बाहर भी वाहनों की अवैध पार्किंग के चलते जाम की समस्या बनी हुई है। जिन्हें पुलिस कर्मी हटवाने की जहमत भी नहीं उठाते हैं। वहीं यातायात प्रभारी अजयवीर सिंह ने बताया कि वाहनों का दबाव बढ़ने के कारण जाम लग गया था। जिसे जल्द ही खुलवाकर यातायात सुचारू करवा दिया गया।
विज्ञापन

जाम के कारण इन सड़कें से नहीं गुजरते हैं अधिकारी
शहर में जाम के कारण जिले के बड़े आलाअधिकारी इन सड़कों से गुजरना तौैहीन समझते हैं। शहर से बाहर कलक्ट्रेट, एसपी कार्यालय व विकास भवन है। यहां पर बड़े अधिकारियों के अलावा अन्य विभाग के अधिकारी भी यहीं बैठते हैं। ज्यादातर ये अधिकारी बाईपास से होकर कलक्ट्रेट पहुंचते हैं। वहीं एसपी व एएसपी आवास मेरठ रोड पर है। मेरठ रोड से ही ये अधिकारी सीधे एसपी कार्यालय पहुंच जाते हैं। जनता भी इस बात को समझती है कि अगर ये अधिकारी प्रतिदिन इन सड़कों से गुजरते तो शायद जाम की समस्या न पैदा होती। वहीं आए दिन लगने वाले जाम से भी लोगों को निजात मिल जाती।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें