फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी स्कूलों में अधिक फीस की वसूली पर भड़की भाकियूण्ण्

विज्ञापन
विज्ञापन
माध्यमिक स्कूलों में अधिक फीस वसूलने पर भड़की भाकियू
विज्ञापन

हापुड़। माध्यमिक शिक्षा विभाग से जुड़े कई एडेड और राजकीय इंटर कालेज में छात्रों से निर्धारित फीस से अधिक फीस वसूले जाने के विरोध में भाकियू भानु के कार्यकर्ताओं ने डीआईओएस कार्यालय पर हंगामा कर, ज्ञापन सौंपा। जल्द इस समस्या से राहत नहीं मिलने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

भाकियू भानू के जिलाध्यक्ष पवन हूण ने बताया कि निजी स्कूलों में मोटी फीस वसूली जाने से अभिभावक पहले ही परेशान हैं। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण अभिभावक अपने बच्चों को सरकारी स्कूलों में पढ़ाते हैं। लेकिन कई राजकीय और एडेड स्कूलों में छात्रों से 2350 रुपये तक वसूले जा रहे हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा अच्छेजा के एक स्कूल में अवैध तरीके से कक्षाएं चलाए जाने का भी आरोप लगाया है।
इस मौके पर अजय त्यागी, राजेंद्र सिंह, रवि भाटी, सुधाकर त्यागी, विरेंद्र सिंह, रविंद्र गुर्जर, विकास त्यागी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें