फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुचेसर रोड चौपला के जिला सहकारी बैंक में एक सप्ताह से कामकाज ठपण्ण्

विज्ञापन
विज्ञापन
सहकारी बैंक में एक सप्ताह से कामकाज ठप
विज्ञापन

हापुड़। कुचेसर रोड चौपला स्थित जिला सहकारी बैंक के अधिकारियों की लापरवाही से हजारों किसान बीते एक सप्ताह से एक एक पैसे को तरस रहे हैं। आकाशीय बिजली गिरने से बैंक में विद्युत उपकरण फुंक गए थे, जिन्हें आज तक ठीक नहीं कराया जा सका है। ऐसे में किसानों को जरूरी कार्य निपटाने में परेशानी हो रही है।
कुचेसर रोड चौपला के जिला सहकारी बैंक में रसूलपुर, शाहपुर, फतेहपुर, कनिया, बनखंडा, रमपुरा, उदयपुर, नली, गढ़ी, भड़ंगपुर, भिम्ब्यारी आदि गांवों के हजारों किसानों के खाते हैं। किसानों का केसीसी भी इसी बैंक से बनता है।
विज्ञापन

आश्चर्य की बात यह है कि करीब एक सप्ताह पूर्व बरसात के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से बैंक में लगे विद्युत उपकरण फुंक गए थे। जिन्हें अभी तक भी ठीक नहीं किया जा सका है। ऐसे में किसानों के खातों में लेनदेन नहीं हो पा रहा है और न ही उनके केसीसी बन रहे हैं। ऐसे में किसानों को पैसे पैसे के लिए इधर उधर भटकना पड़ रहा है।
गांव रसूलपुर निवासी जतिन चौधरी ने बताया कि बैंक अधिकारियों की लापरवाही से किसान परेशान हैं। खाद, बीज के लिए पैसे तक नहीं निकल पा रहे हैं। कई बार शिकायत के बावजूद भी समस्या जस की तस है।--फोटो संख्या--09
भाकियू जिलाध्यक्ष धनवीर शास्त्री का कहना है कि किसानों की समस्या पर बैंक अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। सोमवार तक समस्या से राहत नहीं मिली तो अधिकारियों का घेराव किया जाएगा।--फोटो संख्या--10
विज्ञापन

बैंक के मैनेजर सर्वेश कुमार का कहना है कि आकाशीय बिजली गिरने से राउटर और मॉडम फुंक गए थे। मॉडम तो आ चुका है, लेकिन राउटर नहीं आ सका है। संभवत मंगलवार से लेनदेन का कार्य शुरू होगा।
जतिन त्यागी 23एचपीआर02
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें