फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वातानुकूलित होगा सीएचसी हापुड़ का आपातकाल वार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
सीएचसी के आपातकाल वार्ड में लगेंगे एसी
विज्ञापन

हापुड़। गढ़ रोड पर जिला अस्पताल के रूप में संचालित सीएचसी के आपातकाल वार्ड में जल्द ही एसी लगेंगे। क्योंकि गंभीर रूप से घायल मरीजों को यहां गर्मी से काफी परेशानी होती है। इस मामले में सीएचसी अधीक्षक ने उच्चाधिकारियों को पत्र भेजा है।
उल्लेखनीय है कि सड़क दुर्घटना या किसी गंभीर बीमारी से पीड़ित मरीज को सबसे पहले गढ़ रोड सीएचसी के आपातकाल वार्ड में भर्ती कराया जाता है। यहां लगे पंखों से गर्मी का प्रकोप कम नहीं हो पाता। ऐसे में मरीजों को बीमारी के साथ ही गर्मी से भी काफी परेशान होना पड़ता है।
विज्ञापन

इस समस्या से निजात दिलाने को सीएचसी अधीक्षक ने उच्चाधिकारियों को पत्र लिखकर आपातकाल वार्ड में एसी लगवाने की अनुमति मांगी है। इस कवायद से गंभीर रोगियों को राहत मिल सकेगी।
विज्ञापन

सीएचसी अधीक्षक रोहित कुमार का कहना है कि गंभीर मरीजों को परेशानी न हो, इसके लिए आपातकाल वार्ड में एसी होना आवश्यक है। उच्चाधिकारियों को पत्र लिखा जा चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें