फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियमितताओं पर किसानों ने घेरा टोल प्लाजा

विज्ञापन
विज्ञापन
भाकियू ने छिजारसी टोल प्लाजा पर किया हंगामा
विज्ञापन

हापुड़। छिजारसी स्थित टोल प्लाजा पर बृहस्पतिवार को भाकियू ने स्थानीय लोगों को टोल टैक्स में छूट देने की मांग को लेकर जमकर हंगामा किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने टोल पर पहुंचकर जमकर नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि अगर उनकी मांग नहीं मानी गई तो टोल को वाहनों के लिए फ्री कर दिया जाएगा।
छिजारसी टोल प्लाजा को अव्यवस्थाओं के बीच सुचारु कर दिया गया है, जिसके बाद से टोल प्लाजा पर कर्मचारियों द्वारा मनमानी के आरोप लग रहे हैं। लोगों का आरोप है कि यहां नियमों के अनुसार टैक्स वसूली नहीं हो रही है। बुधवार शाम भी टोल प्लाजा पर रोडवेज यात्रियों द्वारा हंगामा किया गया था। बृहस्पतिवार को भारतीय किसान संगठन के प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ता टोल प्लाजा पर पहुंच गए। कार्यकर्ताओं ने यहां जमकर हंगामा और नारेबाजी करते हुए घेराव किया।
विज्ञापन

राजेंद्र यादव ने कहा कि लगातार टोल पर अनियमितताएं बरती जा रही हैं। स्थानीय लोगों किसानों को टैक्स में छूट नहीं दी जा रही है। टोल पर व्याप्त अव्यवस्थाओं के कारण भयंकर जाम की भी स्थिति रहती है। जिसके कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो संगठन बड़ा आंदोलन करके टोल को फ्री करा देगा। हंगामे के बीच टोल प्लाजा पर मौजूद अधिकारी किसानों से वार्ता करने पहुंचे और शइसके सही और नियमानुसार संचालन का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

घेराव करने वालों में जिला अध्यक्ष हापुड़ सुशील राणा, जिला अध्यक्ष गाजियाबाद लोकेश नागर, मंडल अध्यक्ष सुंदर सिकन्दरपुर, धौलाना तहसील अध्यक्ष रामपाल शर्मा, प्रदीप नागर आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें