हाइवे पर स्कूटी और कार की हुई भिड़ंत
हापुड़। नेशनल हाइवे-9 पर बुधवार रात कुचेसर रोड चौपला फ्लाई ओवर पर एक तेज रफ्तार कार और स्कूटी की टक्कर हो गयी, जिसमें स्कूटी सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। कार चालक कार को सड़क पर ही लॉक कर फरार हो गया, जिससे सड़क पर जाम लग गया। पुलिस ने कार को क्रेन से हटाकर जाम खुलवाया।
बुधवार देर शाम रामपुर जिले के केराठी निवासी मेहतोष पुत्र राजपाल स्कूटी से नोएडा से रामपुर जा रहा था। जैसे ही वह कुचेसर रोड चौपला फ्लाईओवर पर पहुंचा तो स्कूटी अचानक अनियंत्रित हो गयी। इसी दौरान पीछे से आ रही एक तेज ने उसे टक्कर मार दी, जिससे स्कूटी सवार घायल हो गया। वहीं घटना के बाद कार सवार कार को सड़क पर ही लॉक करके फरार हो गया, जिसके चलते हाइवे पर जाम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार को क्रेन की मदद से हटवाकर यातायात सुचारु कराया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है।
थाना प्रभारी अजय चौधरी ने बताया कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।