फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस दिन में 19 नलकूपों के स्टार्टर चोरी हुए

विज्ञापन
विज्ञापन
दस दिन में 19 नलकूपों के स्टार्टर चोरी
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। गांव भदस्याना के जंगल में चोरों ने करीब दस दिन से आतंक मचाया हुआ है। दस दिनों में चोरों ने 19 किसानों के नलकूपों में नकब लगाकर और ताले तोड़कर स्टार्टर समेत अन्य सामान चोरी किया है। चोरों की धरपकड़ और घटनाओं की रोकथाम न होने से किसानों में आक्रोश पनप रहा है, जिन्होंने क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ाए जाने की मांग की है।
बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव भदस्याना के किसान पदम सिंह, सुभाष, लेखराज, हरिश्चंद्र, कुंवरपाल ने बृहस्पतिवार को थाने में तहरीर दी है। जिनका कहना है कि चोरों ने बुधवार की रात नलकूपों के ताले तोड़कर स्टार्टर समेत नलकूपों के कमरों में रखा अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया। इसके पूर्व मंगलवार की रात भी चोरों ने कई किसानों के नलकूपों से स्टार्टर चोरी कर लिए थे। 11 और 12 अगस्त की रात भी चोरों ने नलकूपों से स्टार्टर और सामान चोरी किया था। दस दिनों के भीतर 19 नलकूपों में चोरी होने से हजारों बीघा फसल की सिंचाई प्रभावित हो रही है। पुलिस द्वारा चोरों की धरपकड़ न होने से उनके हौसले बुलंद हैं। किसानों ने जल्द से जल्द चोरी की घटनाओं का खुलासा करने के साथ ही गांव समेत जंगल में पुलिस गश्त बढ़ाए जाने की भी मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसओ रवि रतन ने बताया कि नलकूपों में चोरी करने वाले गिरोह की सुरागरसी कराई जा रही है। चोरों को जल्द दबोच लिया जाएगा। वहीं अधीनस्थों को क्षेत्र में गश्त बढ़ाने का भी निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें