फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ददायरा के जंगल में दनकौर के व्यक्ति की हत्या से हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
ददायरा के जंगल में व्यक्ति की हत्या
विज्ञापन

हापुड़। देहात थाना क्षेत्र के गांव ददायरा के जंगल में एक व्यक्ति की हत्या से सनसनी फैल गई। व्यक्ति के सिर में किसी भारी वस्तु से प्रहार कर हत्या की गयी थी। मृतक की शिनाख्त मंडी में आढ़तियों से सब्जी लेकर बेचने वाले व्यक्ति के रूप में हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, हापुड़ पहुंचे मृतक के परिजनों ने सदर विधायक पर बेरुखी का आरोप लगाते हुए उनकी आढ़त के बाहर धरना दिया। परिजनों का कहना था कि मृतक विधायक की आढ़त पर ही काम करते थे। हालांकि विधायक ने इससे इंकार किया है।
मंगलवार सुबह देहात थाना क्षेत्र के गांव ददायरा के कुछ किसान खेत पर काम करने गए थे। इसी दौरान उन्हें एक ईंख के खेत के किनारे पर करीब 50 वर्षीय व्यक्ति का शव पड़ा हुआ दिखाई दिया। शव पड़ा होने की सूचना से गांव में हड़कंप मच गया। मृतक के सिर में किसी भारी वस्तु से प्रहार कर हत्या की गयी थी। सूचना पर एसपी डा. यशवीर सिंह, देहात थाना प्रभारी रविंद्र राठी के अलावा फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गयी। मृतक की शिनाख्त गौतमबुद्घनगर के दनकौर निवासी ओमप्रकाश के रूप में हुई। ओमप्रकाश नई मंडी परिसर में आढ़तियों से सब्जी खरीदकर लोगों को बेचने का कार्य करता था। पुलिस ने परिजनों को सूचना देते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पुत्र ने अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

एसपी डा. यशवीर सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच में कुछ महत्वपूर्ण बातें सामने आई हैं। जिनके आधार पर जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

विधायक की बेरुखी पर हंगामा -
दोपहर के समय हापुड़ पहुंचे मृतक के परिजनों ने ओमप्रकाश द्वारा पिछले चार साल से विधायक विजयपाल आढ़ती की आढ़त पर कार्य करने की बात कही। मृतक के पुत्र अरुण ने बताया कि उसके पिता की मौत के बाद विधायक ने उनके अपने यहां कार्य करने से इंकार कर दिया। जिसे लेकर परिजन विधायक की आढ़त के बाहर हंगामा करते हुए धरने पर बैठ गए। देर रात तक हंगामा होता रहा। वहीं विधायक विजयपाल आढ़ती का कहना है कि मृतक मंडी में आढ़तियों से सब्जी लेकर बेचता था। उससे उनका कोई लेना देना नहीं है। उधर पूर्व विधायक गजराज सिंह का कहना है कि पुलिस को इस मामले में गंभीरता से जांच कर खुलासा करना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें