फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर गरजे शिक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरानी पेंशन के लिए शिक्षकों ने चलाया हस्ताक्षर अभियान
विज्ञापन

हापुड़। पुरानी पेंशन योजना की बहाली की मांग को लेकर मंगलवार को अटेवा पेंशन बचाओ मंच के आह्वान पर बेसिक, माध्यमिक व अन्य सरकारी विभागों के कर्मचारियों ने नगर पालिका परिसर में एकत्र होकर हस्ताक्षर अभियान चलाया। सैकड़ों हस्ताक्षर हुए बैनर को प्रधानमंत्री के नाम भेजा गया है।
मंच के प्रदेश संगठन मंत्री डा. अरुण कुमार हूण ने कहा कि सरकार ने पुरानी पेंशन योजना को बंद कर सरकारी कर्मचारियों को कड़ा झटका दिया है। बीते चार साल से अटेवा मंच के माध्यम से पुरानी पेंशन योजना को बहाल कराने की मांग उठाई जा रही है।
विज्ञापन

लेकिन समस्या का समाधान तो दूर सरकार उनकी बात सुनने को तैयार नहीं है। जिलाध्यक्ष नौशाद अली ने कहा कि वर्ष 2004 के बाद सरकार ने जो नई पेंशन योजना लागू की है, इसे किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जब तक नई पेंशन योजना का लाभ कर्मचारियों को नहीं दिलाया जाता, यह आंदोलन जारी रखा जाएगा।
इस दौरान नगर पालिका परिसर में एकत्र होकर बेसिक, माध्यमिक शिक्षा विभाग के शिक्षक, अमीन संघ, गैर शैक्षिणक कर्मचारियों ने हस्ताक्षर अभियान चलाया। सैकड़ों कर्मचारियों के हस्ताक्षर हुए बैनर को प्रधानमंत्री के नाम भेजा गया है।
विज्ञापन

इस मौके पर योगेश सैनी, राजीव सैनी, तपसी कसाना, लियाकत हुसैन, अजय कुमार गौतम, मोनिका, प्रभा, नाजिम खां, प्रवेश रानी, अलका शर्मा, अशोक कश्यप, शीतल रानी, ज्योति प्रभा, नीरज कुमार, मीनाक्षी, रजनी, लक्ष्मी, गुलनाज, नरगिस जहीर, नाहिद परवीन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें