फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज के लिए विवाहिता को घर से निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
दहेज के लिए विवाहिता को घर से निकाला
विज्ञापन

हापुड़। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नवीकरीम निवासी एक महिला को ससुराल पक्ष के लोगों ने दहेज ने देने पर घर से निकाल दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने ससुराल पक्ष के सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नवीकरीम निवासी हिना ने बताया कि उसकी शादी पिलखुवा क्षेत्र के मोहल्ला गढ़ी निवासी युवक के साथ हुई थी। शादी के बाद से अतिरिक्त दहेज की मांग कर ससुराल पक्ष के लोगों ने उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। कुछ दिन पहले ससुराल पक्ष के लोगों ने पीड़ित को जमकर पीटा और हत्या की धमकी देते हुए घर से निकाल दिया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक महावीर सिंह ने बताया कि ससुराल पक्ष के सिकंदर, नदीम, मुरसलीन, बिलाल, फिरदौस, सीमा और जायदीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें