कुचेसर चौपला में घरों पर गिरी आकाशीय बिजली
हापुड़। कुचेसर रोड चौपले पर रविवार सुबह बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से कई घरों के विद्युत उपकरण फुंक गए। घटना के दौरान तेज आवाज होने से क्षेत्र के लोग दहशत में आ गए।
रविवार सुबह बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के अन्तर्गत कुचेसर रोड चौपला पर बारिश के दौरान करीब आठ बजे अचानक तेज आवाज के साथ आकाशीय बिजली कुछ घरों पर गिर गयी। जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। बिजली गिरने से जितेंद्र कुमार पुत्र इंद्राज के होटल के वायरिंग और इन्वर्टर, चेतन प्रकाश का इन्वर्टर, पवन गोयल पुत्र राम निवास के इन्वर्टर, पंखे, डा. पंकज पुत्र भगवत के भी विद्युत उपकरण फुंक गए। इसके अलावा कुुछ और घरों में भी उपकरण फुंकने की बात सामने आयी। पीड़ितों ने बताया कि अचानक तेज आवाज के साथ बिजली गिरी और बिजली के उपकरणों ने काम करना बंद कर दिया। बिजली गिरने से आसपास के क्षेत्र में दहशत का माहौल रहा।