फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रातभर बरसात से देहात में रहा ब्लैक आउट

विज्ञापन
विज्ञापन
बारिश से रातभर देहात में रहा ब्लैक आउट
विज्ञापन

हापुड़। शनिवार को सुबह से लेकर देर रात तक हुई झमाझम बारिश ने बिजली आपूर्ति को चरमरा दिया। हाईटेंशन लाइनों के इंसुलेटर में फाल्ट होने से रातभर देहात क्षेत्र में ब्लैक आउट रहा। दोपहर बाद तक बिजलीघरों की आपूर्ति सामान्य हो सकी।
दो दिन से रिमझिम बारिश हो रही है, जंगलों के बीच से गुजर रही विद्युत लाइनों पर यह बारिश कहर बनकर बरस रही है। हाईटेंशन लाइनों के इंसुलेटर में दर्जनों स्थानों पर फाल्ट हो गए हैं। लाइन की पेट्रोलिंग के दौरान यह फाल्ट बहुत मुश्किल से पकड़ में आ रहे हैं। प्रत्येक फाल्ट को विद्युत पोल पर चढ़कर की ढूंढा जा रहा है। आलम यह रहा कि शनिवार रातभर देहात अंचल में ब्लैक आउट रहा। गर्मी, मच्छरों के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। रविवार को भी दिन निकलते ही बरसात शुरू होने से निगम कर्मचारी लाइन की पेट्रोलिंग नहीं कर सके।
विज्ञापन

ऐसे में बिजलीघर बंद ही रहे, दोपहर बाद फाल्टों को दुरुस्त कर, बिजलीघरों को चालू किया जा सका। आए दिन बरसात के कारण यही समस्या उत्पन्न होने से लोगों में रोष व्याप्त है। शहरी क्षेत्र में भी मेरठ रोड संजय विहार, आवास विकास और बुलंदशहर रोड के मोहल्लों में आपूर्ति काफी समय तक बाधित रही।
-इन बिजलीघरों की आपूर्ति रही प्रभावित-
बरसात के कारण जसरूपनगर, मोदीनगर रोड, किल्हौड़ा, धीरखेड़ा, वझीलपुर, पटना मुरादपुर, प्रीत विहार, आनंद विहार, उबारपुर, रमपुरा आदि बिजलीघर प्रभावित रहे।
-इन गांवों में रहा बिजली संकट-
बरसात के कारण गांव जोगीपुरा, दादरी, कैली, पांची, उलधन, सरावा, धीरखेड़ा, नया गांव, असौड़ा, वझीलपुर, अतराड़ा, अजराड़ा, ट्याला, बनखंडा, रमपुरा, दयानतपुर, अल्लीपुर, कोटा, बगौली, कुराना, सैना, नली, उदयपुर आदि गांवों की आपूर्ति रातभर बाधित रही।
विज्ञापन

-अधिकारी कहिन-
अधिशासी अभियंता पीके गौतम का कहना है कि बरसात के कारण विद्युत लाइन के इंसुलेटर में फाल्ट से यह समस्या बनी थी। जिन्हें दुरुस्त करा, गांवों की आपूर्ति बहाल करा दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें