फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से रेलवे के अंडरपास जलमग्न, हजारों ग्रामीणों का रास्ता हुआ बाधित

विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे के अंडरपास जलमग्न, रास्ता बाधित
विज्ञापन

हापुड़। रेलवे लाइन पर बने फाटकों को खत्म कर बनाए गए अंडरपास ग्रामीणों के जी का जंगाल बन गए हैं। अधिकारी भले ही इनकी रिपोर्ट पॉजिटिव बताकर अपनी पीठ थपथपा रहे हों लेकिन बरसात में दर्जनों गांवों का रास्ता बाधित हो गया है। पानी निकासी के लिए बने वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम सिल्ट के कारण चोक पड़े हैं। जिनकी सफाई कराना तो दूर, कोई कर्मचारी निरीक्षण तक नहीं कर रहा है।
रेलवे फाटकों पर आए दिन होने वालों हादसों और बाधित होते रेल मार्गों को इस समस्या से राहत दिलाने के लिए सरकार के निर्देश पर अंडरपास बनाने का कार्य शुरू किया गया था। ग्रामीण शुरूआत से ही इनका विरोध करते चले आ रहे हैं लेकिन सरकार की सख्ती के आगे ग्रामीणों की एक न सुनी गई।
विज्ञापन

आलम यह है कि रेलवे ट्रैक पर जितने अंडरपास बने हैं, इनसे होकर जाने वाले हजारों ग्रामीण परेशानी झेल रहे हैं। बरसात से पहले रेलवे के अधिकारियों ने पानी निकासी की व्यवस्था करना सुनिश्चित नहीं किया। इसका खामियाजा अब लोगों को उठाना पड़ रहा है।
आलम यह है कि अंडरपास के पानी को सोखने के लिए बने सोखते सिल्ट के कारण चोक पड़े हैं। पानी वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम तक नहीं पहुंच पाता। यही कारण है कि अंडरपास पानी से लबालब हैं। करीब तीन से चार फिट तक पानी होने के कारण दोपहिया वाहन और कार बीच में ही बंद हो जाती है।
पैदल आवागमन करने वाले लोगों को भी पानी में घुसकर ही जाना पड़ता है। सुबह नौकरी आदि पर जाने वाले लोगों की स्थिति तो काफी खराब है। लेकिन दफ्तरों में बैठे अधिकारी निरीक्षण तक करना मुनासिब नहीं समझ रहे हैं। यह बात अलग है कि अंडरपास में पानी की नाप के लिए पैमाना बनाया गया है, जिसमें स्पष्ट लिख दिया है कि रेड निशान पर पानी आने के बाद अंडरपास का प्रयोग न करें, ऐसे में भला ग्रामीण किस मार्ग का गांव तक पहुंचने के लिए चयन करें, यह बड़ा सवाल है।
-इन गांवों के बाहर बने हैं अंडरपास-
खुर्जा से मेरठ के बीच हापुड़ की सीमा में महमूदपुर, दादरी, पांची, सेतकुआ, चांदसारा आदि गांवों के बाहर अंडरपास बने हैं। इन अंडरपासों से होकर दर्जनों गांवों को रास्ता जाता है। लेकिन पानी के कारण लोगों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

-अधिकारी कहिन-
रेलवे के आईओडब्ल्यू विमल शर्मा का कहना है पंप की सहायता से अंडरपासों में भरे पानी को निकलवाया जा रहा है, लोगों को परेशान नहीं होने दिया जाएगा।
-ददायरा अंडरपास में जलभराव के विरोध में प्रदर्शन-
गांव ददायरा के पास रेलवे फाटक के ऊपर से एनएचएआई द्वारा बनाए गए फ्लाई ओवर के बाद से रास्ते पर जलभराव की समस्या बनी हुई है। इसके विरोध में ग्रामीणों ने जोरदार प्रदर्शन किया। ग्रामीण भगत सिंह ने बताया कि कई बार अधिकारियों से जलभराव की समस्या से राहत दिलाने की मांग उठाई जा चुकी है। लेकिन कोई राहत नहीं मिली। रविवार को कई गाड़ियां इंजन में पानी जाने के कारण बंद हो गई। इसके विरोध में ग्रामीणों ने जोरदार प्रदर्शन भी किया। प्रदर्शन करने वालों में उदयवीर मुखिया, राजू, कर्मजीत, लल्लू प्रधान, अमीन, सुनील, भगत राम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें