फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्षाबंधन पर एसी बसों में भी निशुल्क सफर करेंगी बहनें

विज्ञापन
विज्ञापन
रक्षाबंधन पर एसी बसों में निशुल्क सफर करेंगी बहनें
विज्ञापन

हापुड़। रक्षाबंधन के मद्देनजर इस बार शासन ने रोडवेज की एसी बसों में भी बहनों को निशुल्क सफर कराने की सौगात दी है। 14 अगस्त की रात 12 बजे से यह सुविधा लागू हो जाएगी, जो 15 अगस्त की रात 12 बजे तक जारी रहेगी। रोडवेज की साधारण बसों में भी बहनों से कोई किराया नहीं लिया जाएगा।
जिले की सीमा से होकर रोडवेज की दर्जनों एसी बसें विभिन्न मार्गों पर दौड़ती हैं। शासन द्वारा बीते कई सालों से रोडवेज की साधारण बसों में रक्षाबंधन के दौरान बहनों को निशुल्क सफर कराया जाता है। बड़ी संख्याएं में बहनें बसों में सवार होकर अपने भाई के घर तक पहुंचती हैं।
विज्ञापन

इस बार शासन ने एसी, डिलक्स बसों में भी निशुल्क यात्रा कराने का निर्णय लिया है। हापुड़ डिपो से तो सिर्फ एक एसी बस का ही संचालन होता है। लेकिन यहां से सोहराब गेट, कौशांबी, बुलंदशहर डिपो की कई एसी बसों का संचालन होता है। बहनें इन बसों में भी रक्षाबंधन के उपलक्ष्य में फ्री सफर कर सकेंगी।
सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक एनपी सिंह का कहना है कि शासन के आदेश पर बहनों को एसी बसों में भी निशुल्क सफर कराया जाएगा। यह सुविधा सिर्फ बहनों के लिए रक्षाबंधन पर ही लागू रहेगी।
बहनों को हर पांच में मिलेगी बस सेवा
हापुड़। रक्षाबंधन के उपलक्ष्य में हापुड़ डिपो की सभी 110 बसें सड़कों पर उतरेंगी। बहनों को सफर के दौरान परेशानी न हो, इसकी रणनीति भी अफसरों ने तैयार कर ली है। लोकल मार्गों में किठौर और मोदीनगर रूट पर हर पांच मिनट में बस का संचालन होगा। वहीं लंबे रूटों पर भी बसों की किल्लत नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन

-कर्मचारियों की छुट्टियां हुईं निरस्त-
रक्षाबंधन के चलते रोडवेज के कर्मचारियों की छुट्टियों को निरस्त कर दिया गया है। बिना बताए अनुपस्थित रहने वाले कर्मचारियों पर कड़ी कार्रवाई होगी। एआरएम ने कहा कि सभी रूटों पर बसों का संचालन किया जा रहा है। इस दौरान किसी प्रकार की लापरवाही बरदाश्त नहीं की जाएगी। अगर लापरवाही मिली तो सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें