फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेट से अधिक सामान बेचने वालों का लाइसेंस होगा रद्द

विज्ञापन
विज्ञापन
रेट से अधिक सामान बेचने वालों का लाइसेंस होगा रद्द
विज्ञापन

हापुड़। रेलवे स्टेशन पर रेट से अधिक पर सामान बेंचने वालों की अब खैर नहीं होगी। रेलवे प्रशासन ऐसे वैंडरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगा। इनका लाइसेंस भी रद्द किया जाएगा। रेलवे पदाधिकारी रेल यात्रियों को बेहतर सुविधायें देने पर विशेष जोर दे रहे हैं।
हापुड़ रेलवे स्टेशन पर चाय, समोसे, छोले आदि बेचे जाते हैं। वहीं रेलवे स्टेशन पर बनी दुकान व कैंटीन में अन्य खाने पीने का सामान भी बेचा जाता है। हर दुकान पर बिकने वाले सामानों की रेट लिस्ट भी चस्पा की हुई है। इससे रेल यात्रियों को सामान खरीदने में दुविधा नहीं होती है। रेल यात्रियों को भी सामान के रेटों को लेकर भी झिक-झिक नहीं करनी पड़ती है। वहीं रेलवे स्टेशन पर बिकने वाले खाने-पीने की चीजों को लेकर रेलवे प्रशासन सख्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्टेशन अधीक्षक एमआर मीना ने बताया कि रेलवे स्टेशन पर किसी भी हाल में ओवर रेट पर खाने-पीने की चीजों को नहीं बिकने दिया जायेगा। अगर ऐसा कोई मामला सामने आता है तो संबंधित वेंडर व दुकानदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी। उनका लाइसेंस भी रद्द करने की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें