फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों के दो गुटों में खूनी संघर्ष, कई घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
छात्रों के दो गुटों में खूनी संघर्ष, कई घायल
विज्ञापन

हापुड़। बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत कुचेसर रोड चौपले पर आपसी विवाद को लेकर शनिवार को छात्रों के दो गुट भिड़ गए। दोनों ओर से पहले जमकर लाठी डंडे चले। इसके बाद दोनों ओर से पथराव हुआ। इस दौरान पत्थर लगने से छात्रों के अलावा एक दुकानदार भी घायल हो गया। घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पुलिस के पहुंचने पर आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने दो घायलों को मेडिकल के लिए भेजा है। एक पक्ष ने कुछ छात्रों के खिलाफ तहरीर दी है।
कुचेसर रोड चौपला स्थित एक स्कूल में पढ़ने वाले कुछ छात्र रेलवे रोड पर मौजूद थे और बाइक के लिए टायर खरीद रहे थे। इसी दौरान छात्रों का दूसरा गुट वहां पहुंच गया। थोड़ी देर वाद-विवाद के बाद दोनों पक्ष आमने सामने आ गए। दोनों ओर से जमकर लात घूंसे और डंडे चले। इतना ही नहीं लोगों द्वारा बीच-बचाव करने पर छात्रों ने एक दूसरे पर पथराव कर दिया। इससे हड़कंप मच गया। ईंटें दुकानों में गिरने से एक दुकानदार भी घायल हो गया। लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस को देखकर आरोपी फरार हो गए। घटना में एक दुकानदार सहित कई छात्र घायल हुए, जबकि दो छात्र लहूलुहान हो गए। पुलिस ने घायलों को मेडिकल के लिए भेजा है। इस मामले में माधापुर निवासी अक्षीत कुमार ने गांव राजपुर मढैया के कुछ छात्रों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
थाना प्रभारी अजय चौधरी ने बताया कि स्कूल में बैठने को लेकर विवाद हुआ था। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
वर्चस्व को लेकर बढ़ रहा छात्रों में तनाव
- वर्चस्व को लेकर छात्रों में तनाव बढ़ रहा है। जिले में पहले भी छात्रों के बीच विवाद की घटनाएं हो चुकी हैं। हापुड़ और सिंभावली में बीते दिनों छात्रों के गुटों के बीच इसी तरह का संघर्ष हुआ था। इस तरह की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। जानकारों की मानें तो सिंभावली और हापुड़ में स्कूल-कॉलेजों के अलावा कोचिंग सेंटर भी काफी खुल गए हैं। यहां बड़ी संख्या में बच्चे पढ़ने आते हैं। इस दौरान उनके बीच अक्सर विवाद होता रहता है। विवाद के बाद दो गुट बन जाते हैं जो बाहर सड़क पर कभी भी आपस में उलझ जाते हैं। छात्रों के विवादों के बीच सबसे अधिक परेशानी अभिभावकों को होती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें