फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीआरएम ने किया रेलवे स्टेशन का निरीक्षण, हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
डीआरएम ने किया रेलवे स्टेशन का निरीक्षण, हड़कंप
विज्ञापन

हापुड़। मुरादाबाद मंडल के डीआरएम ने शनिवार को रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। स्टेशन पर वेटिंग रूम, एवीटीएम मशीनों के रखरखाव में खामियां मिलने पर अफसरों को फटकार लगाई। रेलवे स्टेशन पर सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के आदेश दिए। वहीं डीआरएम के निरीक्षण से अधिकारियों में हड़कंप मचा रहा।
शनिवार को मुरादाबाद मंडल के डीआरएम तरूण प्रकाश चार्ज संभालने के बाद पहली बार रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंने रेलवे स्टेशन परिसर में लगी में एटीवीएम मशीनों के संबंध में जानकारी हासिल की। उनके माध्यम से कटने वाले टिकट व टिकट खिड़की से बुक होने वाले टिकटों के बारे में पूछा। उसके बाद पूछताछ केंद्र में ट्रेनों के एनाउंसमेंट व ट्रेनों के आने-जाने का समय के बारे में जानकारी हासिल की। उन्होंने कैंटीन, वेटिंग रूम, स्टेशन मास्टर कक्षों का भी निरीक्षण किया। वहां पर रेलयात्रियों के लिए सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने, शिकायत पुस्तिका अपडेट करने के आदेश दिए।
विज्ञापन

कुली विश्राम कक्ष मिला बंद
डीआरएम ने कुली विश्राम कक्ष, रिजर्व रूम बंद मिलने पर नाराजगी जताई। हालांकि कुली विश्राम कक्ष को बाद में संबंधित कर्मचारी को बुलवा कर खुलवाया गया। कक्ष में शीलन मिलने पर अफसरों ने नाराजगी भी व्यक्त की।
स्टेशन पर सोते मिले जानवर
डीआरएम के निरीक्षण के दौरान रेलवे स्टेशन पर टिकट खिड़की के आसपास कई कुत्ते सोते रहे। स्टेशन पर कुत्तों को देखकर डीआारएम ने भी अफसरों से पूछा। इसको लेकर अफसर बगले झांकते नजर आये।
-कैंटीन के ठेके को लेकर की पूछताछ
कैंटीन का ठेका किसी महिला के नाम पर होने और अब उसको वर्तमान ठेकेदार के नाम पर नहीं चढ़ाने पर डीआरएम ने नाराजगी जताई, लेकिन संबंधित अफसरों ने कागजों में नाम दर्ज होने का हवाला देते हुए डीआरएम को बरगलाने का प्रयास किया। जब डीआरएम स्टेशन अधीक्षक के रूम में पहुंचे तो वहां पर कैंटीन महिला के नाम पर होने पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन

रेलयात्रियों ने नहीं लिया फीडबैक
डीआरएम ने अफसरों से व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी हासिल की, लेकिन हर दिन रेल से सफर करने वाले लोगों से रेल सुविधाओं के बारे में पूछना भूल गये। इसको लेकर रेल यात्रियों ने रोष भी व्यक्त किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें