बिलों में गड़बड़ी पर भाकियू लोकशक्ति ने किया प्रदर्शन
हापुड़। जिले के किसानों की गन्ना भुगतान, बिलों में गड़बड़ी के मामले में शुक्रवार को भाकियू लोकशक्ति के कार्यकर्ताओं ने एडीएम को ज्ञापन सौंपा। साथ ही जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाए जाने पर प्रधानमंत्री को बधाई पत्र भी भेजा।
भाकियू लोकशक्ति के जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने कहा कि गन्ना भुगतान न मिलने के कारण जिले के किसान काफी परेशान हैं। आर्थिक स्थिति अच्छी न होने के कारण वह अपने बच्चों की समय पर फीस भी नहीं भर पा रहे हैं। शासन, प्रशासन किसानों पर ध्यान नहीं दे रहा है।
मंडल सचिव जयवीर सिंह गुर्जर ने कहा कि मोदी सरकार ने जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाकर देशवासियों को बड़ी सौगात दी है। देश के हित में यह सराहनीय कार्य है। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एडीएम को ज्ञापन सौंपा, साथ ही प्रधानमंत्री को भी बधाई पत्र भेजा।
इस मौके पर सुधीर त्यागी, विपिन कुमार, प्रभाष त्यागी, कृष्ण प्रकाश, अरूण त्यागी, सुरेंद्र शर्मा, ऋषभ कौशिक, राजेंद्र शर्मा, साबीर अली, सुशील त्यागी, राजेश तोमर, गौरव शर्मा, प्रमोद कुमार रावत आदि मौजूद रहे।