बीमार भाई की करने वाला हत्यारा गिरफ्तार
हापुड़। देहात थाना क्षेत्र के मोहल्ला शिव नगर में अक्तूूबर 2017 को हुई हत्या के मामले में पुलिस ने मृतक के भाई को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
थाना देहात प्रभारी रविंद्र राठी ने बताया की अक्टूबर 2017 में मोहल्ला शिवनगर निवासी अशोक पुत्र बेगराज की गला घोट कर हत्या कर दी गई थी। अशोक को मिर्गी के दौरे पड़ते थे। इस मामले में मृतक के भाई भोज सिंह ने खुद ही अज्ञात हत्यारे के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस तभी से मामले की जांच कर रही थी।
जांच में पता चला की अशोक की बीमारी से परेशान होकर उसके भाई भोज सिंह ने ही उसकी गला दबाकर हत्या की है। इसके बाद पुलिस ने बुधवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।