बरसात से चैनापुरी में छत सहित गिरी दीवार
हापुड़। क्षेत्र में हुई झमाझम बरसात के दौरान नगर के मोहल्ला चैनापुरी निवासी एक मकान की छत का एक हिस्सा व दीवार गिर गई। गनीमत रही कि परिवार का कोई सदस्य इसकी चपेट में नहीं आया।
मोहल्ला चैनापुरी में अशोक सैनी का मकान है। मंगलवार सुबह से हो रही बरसात के कारण दोपहर के समय उसका मकान की एक दीवार अचानक गिर गई। छत का कुछ हिस्सा भी भरभराकर नीचे आ गिरा। अचानक हुई तेज आवाज से परिवार के अलावा आसपास के लोग भी डर गए। गनीमत रही कि परिवार के लोग उस समय उस कमरे में मौजूद नहीं थे। मकान गिरने से परिवार में गम का माहौल है। लोगों ने बताया कि परिवार आर्थिक हालत अच्छी नहीं है।