फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज हत्या के आरोप में छह के खिलाफ एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
दहेज हत्या के आरोप में छह के खिलाफ एफआईआर
विज्ञापन

हापुड़। मई माह में हाफिजपुर थाना क्षेत्र के गांव चितौली में हुई विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में कोर्ट ने छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

कोतवाली पिलखुवा क्षेत्र ग्राम फगौता निवासी कमलेश ने बताया कि उसकी ननद पिंकी की शादी हाफिजपुर क्षेत्र के गांव चितौली निवासी एक युवक के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग अतिरिक्त दहेज की मांग कर उसे प्रताड़ित करने लगे। आरोप है कि दो मई 2019 को ससुराल पक्ष के लोगों ने पिंकी की हत्या कर दी। बताया जाता है कि ससुरालियों ने मृतका के परिजनों को बिना सूचना दिए उसका अंतिम संस्कार कर दिया। मामले की जानकारी पर परिजन ने थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। इस मामले में कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने ससुराल पक्ष के राहुल, पुनीत, शिब्बू, रजनी, पूनम और रामवीर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें