फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने पर मना जश्न

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने पर मना जश्न
विज्ञापन

हापुड़। जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने पर शहर से देहात तक जश्न का माहौल रहा। लोगों ने कहीं तिरंगा झंडा फहराकर हर्ष जताया तो कहीं ढोल नंगाड़े बजाए। सरकार के इस फैसले को सिर आंखों से सराहा गया। भारत माता के जयकारों से जिला गूंज उठा।
विज्ञापन

बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव बनखंडा में लोगों ने मोदी सरकार के प्रयास को सराहा, अनुच्छेद 370 को खत्म किए जाने पर आतिशबाजी कर जश्न मनाया। सुशील शर्मा ने कहा कि सरकार का यह कदम देशवासियों के लिए राहत भरा है। उधर, भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री विनोद गुप्ता ने जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटाए जाने पर सरकार के फैसले का स्वागत किया। विश्व हिंदू परिषद के आह्वान पर कार्यकर्ताओं ने बैठक कर सरकार के फैसले को सराहा। जिला उपाध्यक्ष अजय मित्तल ने कहा कि जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 और 35ए हटाकर केंद्र सरकार ने पूरे भारतवर्ष का सम्मान बढ़ाकर देशवासियों को अनूठा उपहार दिया है। अब पूरे देश में एक देश एक विधान लागू हो गया है। इस मौके पर रविंद्र गुप्ता, राकेश बजरंगी, योगेश शर्मा, राजीव गोयल, आशु रस्तोगी आदि मौजूद रहे। नगर पंचायत टाऊन एरिया बसपा यूनिट ने भारत सरकार द्वारा अभिन्न अंग जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटाकर देश को बड़ा तोहफा दिया है। सरकार का यह प्रयास सराहनीय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें