पीटीए शिक्षकों ने कॉलेज प्रबंधन पर नौकरी से निकालने का लगाया आरोप
हापुड़। सिंभावली के एक इंटर कालेज में तैनात पीटीए शिक्षकों ने कालेज प्रबंधन पर उन्हें नियम विपरीत गलत तरीके से नौकरी से हटाने और 6 महीने के वेतन की गड़बड़ करने का आरोप लगा, न्याय की गुहार लगाई है।
एसडीएम को सौंपे ज्ञापन में पीटीए शिक्षकों ने बताया कि सिंभावली के इंटर कालेज में उन्होंने पढ़ाई की अच्छी व्यवस्था बनायी। लेकिन कॉलेज प्रबंधन ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों से सांठगांठ कर, नियमों को ताक पर रख 11 शिक्षकों को नौकरी से हटा दिया।
ऐसे में शिक्षकों के समक्ष आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। इस मामले की शिकायत अधिकारियों से करते हैं, तो उल्टा उन्हें ही नियम का पाठ पढ़ा दिया जाता है। इसके विरोध में उन्होंने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर राहत की गुहार लगाई है।
ज्ञापन सौंपने वालों में मूलचंद शर्मा, मोहसीन अली, ओमप्रकाश शर्मा, इनामुल्ला खां, निर्दोष, कौशल आदि मौजूद रहे।