धोलपुर के पत्थरों से होगा डिवाइडरों का सुंदरीकरण
हापुड़। नगर पालिका गढ़ रोड के डिवाइडरों को महानगर की तर्ज पर चमकाने की कवायद शुरू हो गई है। धोलपुर के लाल पत्थरों से शहर के डिवाइडरों का सुंदरीकरण कराया जाएगा। डिवाइडर के दोनोें तरफ पत्थरों की जाली लगवाई जाएगी। जल्द ही सुंदरता के मापदंड पर हापुड़ बेहतर शहरों की कतार में होगा।
नगर पालिका शहर क ी सड़कों के साथ-साथ नालों का भी विकास करा रही है। करोड़ों की लागत से विकास का पहिया शहर को चमकाने में खर्च हो रहा है। पालिका शहरवासियों को ओपन जिम से लेेकर महानगरों जैसी सुविधा देने की कवायद भी कर रही है। अब नगर पालिका ने शहर की गढ़ रोड को चमकाने पर जोर दिया है। अब गढ़ रोड फ्लाई ओवर से लेकर मेरठ तिराहे तक डिवाइडर पर धोलपुर के लाल पत्थरों से सुंदरकीरण कराया जाएगा। डिवाइडरों के दोनों ओर लाल पत्थर की जालियां लगाई जाएंगी और बीच के स्थान पर पौधरोपण कराया जाएगा।
तिरंगा लाइटों से जगमगाएगा शहर
स्ट्रीट लाइटों पर जिस तरह तिरंगा के रंगों की लाइटें भी लगाई जाएंगी। डिवाइडर बनाने के बाद यहां पर फेंसी स्ट्रीट लाइटों को लगवाया जाएगा। जिस पर तिरंगा रंगों की लाइटें लगवाई जाएंगी। वर्तमान में गाजियाबाद में इस तरह की लाइटें लगी हुई हैं। अधिकारियों के अनुसार जल्द ही हापुड़ में भी इस तरह की लाइटों से शहर जगमगाएगा।